गले में कफ ज्यादा होने पर क्या करें?HealthPlanet

Posted on Fri 16th Dec 2022 : 09:56

गले में कफ जमने पर आजमाएं ये नुस्खा, तुरंत मिलेगी राहत :-

गरारे जरूर करें

गले में जमा कफ की परेशानी को दूर करने के लिए गरारे करें. गरारे करने से आपको काफी लाभ मिलेगा. इसके लिए 1 गिलास गर्म पानी लें. इसमें थोड़ा सा नमक डालकर इससे गरारे करें. सुबह और शाम पानी से गरारे करने से आपके गले में जमा कफ बाहर निकल सकता है.

प्याज और नींबू का रस

गले के कफ से छुटकारा पाने के लिए प्याज और नींबू का रस लें. इससे आपको काफी राहत मिलेगी. इसके लिए 1 प्याज को अच्छी तरह से छीलकर काट लें. अब इसे पीसकर इसका रस निकाल लें. अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिक्स करके इसे पिएं. आप चाहे तो इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके पिएं. इससे आपको काफी राहत मिलेगी.

काली मिर्च का सेवन

गले में जमा कफ की परेशानी को दूर करने के लिए काली मिर्च का सेवन करें. यह आपके लिए औषधी के समान कार्य कर सकता है. इसके लिए काली मिर्च के दानों को अच्छी तरह से पीस लें. इसके बाद इसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके सेवन करें. इससे आपको काफी हल्का महसूस होगा.

लेमन टी पिएं

गले के कफ को बाहर निकालने के लिए लेमन टी आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है. लेमन टी में सिट्रिक एसिड होता है जो आपके गले में जमा कफ को बाहर निकाल सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info